{"_id":"6a0168f92f53a9d6a8093ee5","slug":"orange-alert-issued-for-heavy-hailstorms-and-gusty-winds-in-several-districts-of-himachal-pradesh-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट, फटाफट जानें मौसम अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट, फटाफट जानें मौसम अपडेट
Mon, 11 May 2026 11:01 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 11 May 2026 11:01 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में 12 और 13 मई को कई जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिलों में रविवार रात को भारी बारिश के साथ अंधड़ चलने से भारी नुकसान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल में बेमौसम बारिश बना आफत
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अप्रैल और मई के दौरान हुई बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने बागवानी व कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार राज्य में बागवानी क्षेत्र को करीब 29 करोड़ रुपये और कृषि फसलों को लगभग 10 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। वहीं, सोमवार से अगले पांच दिन तक मौसम विभाग के अलर्ट से सेब उत्पादकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
शिमला जिला के जुब्बल-कोटखाई, चौपाल, रोहड़ू और ठियोग क्षेत्रों में सबसे अधिक नुकसान दर्ज किया गया है। तेज ओलावृष्टि के कारण सेब के छोटे फल पेड़ों से टूटकर गिर गए, जबकि नई पत्तियों और टहनियों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा मटर, गोभी और बीन जैसी नकदी फसलें भी प्रभावित हुई हैं। मंडी, कुल्लू और सिरमौर जिलों से भी बागवानी को व्यापक क्षति की रिपोर्टें सामने आई हैं। बागवानों का कहना है कि इस वर्ष पहले कम बर्फबारी और अब असमय ओलावृष्टि ने उत्पादन पर दोहरी मार डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि भारी ओलावृष्टि का असर केवल मौजूदा फसल पर ही नहीं, बल्कि अगले सीजन की वृद्धि पर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में मौसम खराब रहा तो उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होंगे। प्रभावित बागवानों ने सरकार से विशेष राहत पैकेज और उचित मुआवजे की मांग उठाई है।
एंटी हेल नेट का उपयोग करें बागवान
मौसम विभाग ने किसानों और बागवानों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। ओलावृष्टि से फसलों और फलों के बगीचों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए बागवान एंटी हेल नेट का प्रयोग करें। बारिश और अंधड़ के चलते सड़कों पर फिसलन और दृश्यता कम होने की संभावना को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में आज भारी ओलावृष्टि की आशंका... चलेंगी तेज हवाएं
हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम ने फिर से करवट ली। शिमला समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को राज्य के कई जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला सहित कई क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली कड़कने और तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 15 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। 14 और 15 मई के लिए बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 16 मई को मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है, जबकि मध्यम और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक 12 से 14 मई के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी और निचले क्षेत्रों में 12 मई को अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 11 से 15 मई तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है।
12 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी ओलावृष्टि और तेज अंधड़ की संभावना है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में भी तेज हवाएं और बिजली कड़कने का अनुमान लगाया गया है। वहीं 13 मई को कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है। रविवार को ऊना प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लाहौल-स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
बारिश और अंधड़ चलने से कुल्लू में भारी नुकसान
जिला कुल्लू में रविवार रात को भारी बारिश के साथ अंधड़ चलने से भारी नुकसान हुआ है। घरों, स्कूलों व गोशालाओं का छतें उड़ गई है। इसके अलावा कई जगह पड़े गिरने से भारी क्षति हुई है। पेड़ों के गिरने से सड़कें बंद हो गई है। सुल्तानपुर में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। वहीं रघुपुर घाटी में पेड़ गिरने से सेब के बगीचें में लगी नेट के साथ कई पेडों को नुकसान पहुंचा है। बारिश व अंधड़ से हुए नुकसान का जिला प्रशासन आकलन करने में जुट गया है। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।

हमीरपुर में अंधड़ से नुकसान।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हमीरपुर में अंधड़ से टूटे बिजली के खंभे, बिजली सेवा बाधित
हमीरपुर जिले में सोमवार तड़के करीब तीन बजे आए तेज अंधड़ और खराब मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधड़ के दौरान कई स्थानों पर पेड़ और टहनियां सड़कों पर गिर गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया। कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नौहली पुल के समीप सुजानपुर-हमीरपुर मार्ग में पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। वहीं भकरेड़ी में बिजली के खंभे टूटे गए। बड़सर में करीब चार खंभे टूटे हैं। ग्राम पंचायत पलपल में विक्रम सिंह के मकान पर पेड़ गिरने से मकान में दरारें आ गई। बिजली विभाग की टीमें सुबह से ही आपूर्ति बहाल करने में जुट गईं।