Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Opposition creates ruckus in Himachal Assembly, allegations of giving wrong financial benefits in Dehra by-ele

Himachal Assembly: देहरा में आवंटित धनराशि का जवाब न मिलने पर विपक्ष का हंगामा, नारेबाजी

Tue, 02 Sep 2025 12:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Sep 2025 12:43 PM IST
सार

विधानसभा मानसून सत्र के बारहवें दिन सदन में फिर हंगामा देखने को मिला। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार सदन से जानकारी छिपाने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
Opposition creates ruckus in Himachal Assembly, allegations of giving wrong financial benefits in Dehra by-ele
विपक्ष नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरा विधानसभा क्षेत्र में आवंटित धनराशि से जुड़े सवाल का जवाब नहीं मिलने पर विपक्षी सदस्यों ने मानूसन सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को सदन में खूब हंगामा किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा विधायक सदन से बाहर चले गए। विपक्षी सदस्य अनुपूरक सवाल पूछने पर अड़े थे। इस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा विधायक विरोध करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विपक्ष की मांग को अस्वीकार करते हुए कहा कि अनुपूरक सवाल पूछना विधायकों का कोई मौलिक अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

मानसून सत्र के बारहवें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पहले प्रश्न में ही भाजपा विधायकों ने हंगामा कर दिया। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार सदन से जानकारी छिपाने की कोशिश कर रही है। विधायक आशीष ने जो सवाल पूछा था, उन्हें उसका जवाब आरटीआई से मिल गया लेकिन सदन में सरकार जवाब नहीं दे रही है। आशीष ने इस संबंध में आरटीआई का जवाब सदन के पटल पर भी रखा। इस आधार पर विपक्ष ने अनुपूरक सवाल करने की मांग रखी। अनुमति नहीं मिलने पर भाजपा विधायक हंगामा करते हुए सदन से बाहर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष ने सवाल पूछा गया था कि 1 जून 2024 से 10 जुलाई 2024 तक देहरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत महिला मंडलों को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने कितनी धनराशि जारी की और कितने महिला मंडलों को कितनी धनराशि जारी हुई। सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि सूचना एकत्रित की जा रही है। इस पर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल विधानसभा के इतिहास में यह पहली बार है कि सवाल कार्यसूची में सूचीबद्ध है, लेकिन उसे अचानक हटा दिया गया। बीते रोज भी आश्वासन दिया गया था। अब फिर से कहा गया है कि जानकारी अभी भी एकत्र की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह विडंबना ही है कि आशीष शर्मा ने आरटीआई के तहत सूचना लेने के बाद जानकारी प्रदान की है, लेकिन राज्य सरकार अभी भी जानकारी एकत्र कर रही है। जयराम ने कहा कि यह पहली बार है कि सरकार से प्रश्न पूछने वाला विधायक प्रश्न की जानकारी प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन

ऐसे में उन्हें अनुपूरक प्रश्न पूछने की अनुमति दी जानी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने बताया है कि जानकारी एकत्रित की जा रही है, इसलिए नियमों के तहत उन्होंने प्रश्न स्थगित किया था। अनुपूरक प्रश्न पूछना किसी सदस्य का मौलिक अधिकार नहीं है, लेकिन अगर अध्यक्ष को लगता है तो वह अनुमति दे सकते हैं या मना कर सकते हैं। कुलदीप पठानिया ने कहा कि यदि भाजपा सदस्य अभी भी संतुष्ट नहीं हैं, तो वह नियम-61 के तहत यह मुद्दा उठा सकते हैं। हा कि आज सत्र का अंतिम दिन है, इसलिए सभी को सौहार्दपूर्वक सदन से विदा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed