{"_id":"6419a20e4dbc5a1f8d052fdb","slug":"opposition-agitated-over-the-late-arrival-of-the-ruling-party-in-house-went-out-with-shouting-slogans-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Assembly Session: सत्तापक्ष के देरी से आने पर भड़का विपक्ष, नारेबाजी करते हुए गया सदन से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Assembly Session: सत्तापक्ष के देरी से आने पर भड़का विपक्ष, नारेबाजी करते हुए गया सदन से बाहर
Tue, 21 Mar 2023 09:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Mar 2023 09:41 PM IST
सार
विपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के सभी विधायकों ने बजट पर सामान्य चर्चा में भाग लिया व प्रश्नकाल में भी मौजूद रहे। लेकिन सुबह से जिस तरह सरकार इस चर्चा को करवाने में नाकाम रही है, उसकी विपक्ष कड़ी निंदा करता है।
विज्ञापन
विपक्ष ने की नारेबाजी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन में सत्ता पक्ष के देरी से पहुंचने पर विपक्ष भड़क गया। इसके बाद नाराज भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। भोजनावकाश के बाद सदन में विपक्ष के विधायक इस बात से नाराज रहे कि सदन की कार्यवाही तय समय पर शुरू नहीं हुई। यह दो बजकर 20 मिनट पर होनी थी, मुख्यमंत्री, मंत्री और सत्तापक्ष के अधिकांश विधायकों की सदन में गैर मौजूदगी पर विपक्ष ने अपनी नाराजगी जाहिर की और वे सदन से बाहर निकल गए। सदन से बाहर निकलने के बाद भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की। करीब 20 मिनट बाद सत्तापक्ष के सदस्य अंदर आए और स्पीकर पहुंचे तो सदन की कार्यवाही शुरू हुई।
विज्ञापन
चौहान ने दी सफाई, सरकार के 100 दिन पूरा होने के आयोजन के कारण विलंब हुआ
संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि सरकार के 100 दिन पूरा होने के आयोजन के कारण विलंब हुआ है। ऐसी स्थिति में विपक्ष का वाकआउट गलत है। विपक्ष के सदस्य बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि जब विलंब हो रहा था तो इसकी सूचना विपक्ष के सदस्यों को भी दी जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्य इस मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के पास भी गए थे। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सदन की कार्यवाही करीब साढे़ सात बजे तक चलती रही।
विज्ञापन