ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगे रोजगार के द्वार, मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्ष 2018 -19 में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण आजीविका योजना के लिए 25 करोड़ रुपये की कार्य योजना का अनुमोदन किया गया है।
योजना के तहत प्रशिक्षण के लिए 7.30 करोड़ रुपये परिक्रमा राशि, सामुदायिक निवेश पर 11.70 करोड़ रुपये, ब्याज उपदान पर एक करोड़ और विपणन के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
वीरेंद्र कंवर ने बुधवार को यह जानकारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
इतने विकास खंडों में आरंभ करने को स्वीकृति
उन्होंने कहा कि इस योजना को प्रदेश के 32 विकास खंडों में आरंभ करने को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आजीविका मिशन को सक्रिय रूप से कार्यान्वित किया जाएगा।
इसके तहत प्रदेश भर के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को विपणन उन्मुख बनाने के लिए प्रेरित व प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, गौशाला प्रबंधन, पशु आहार, शून्य बजट आधारित कृषि, सौंदर्य प्रसाधन
आदि गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार धन की कमी आड़े नहीं आने देगी और यदि आजीविका मिशन के तहत धनराशि कम होती है तो उसे मुख्यमंत्री आजीविका योजना से पूरा किया जाएगा।