फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   open heart surgery will be started in tanda medical college soon

Himachal: टांडा में ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू की सुविधा, जल्द शुरू हो सकती ओपन हार्ट सर्जरी

Mon, 22 May 2023 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुमित ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
सुमित ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 May 2023 10:39 AM IST
सार

डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि टांडा में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू की जा सकती है। वहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सरकार के आदेशों के बाद इसे शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
open heart surgery will be started in tanda medical college soon
टांडा मेडिकल कॉलेज। - फोटो : संवाद

विस्तार

आईजीएमसी शिमला के बाद अब टांडा मेडिकल कॉलेज में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। ओपन हार्ट सर्जरी करने के लिए यहां ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू की पर्याप्त सुविधा है। 25 से 30 रुपये की जो आधारभूत सुविधाएं सर्जरी के दौरान तुरंत चाहिए, वे जल्द खरीदने के आदेश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


आईजीएमसी और अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाण) के तीन डॉक्टर और ज्वाइंट डायरेक्टर बीते दिन निरीक्षण के लिए यहां गए थे। निरीक्षण पूरा करने के बाद टीम शिमला लौट आई है। ऐसे में अब ओपन हार्ट सर्जरी शुरू करने संबंधी टीम अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी को सौंपेगी। करीब चार से पांच दिन में यह रिपोर्ट सरकार को पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आईजीएमसी में साल 2005 के बाद से ओपन हार्ट सर्जरी हो रही है। 3000 से अधिक मरीजों की अभी तक यह सर्जरी हो चुकी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में करीब 25 से 26 केस महीने भर में किए जाते हैं, क्योंकि यहां भीड़ रहती है तो पीजीआई में यह ऑपरेशन होते हैं। जो लोग दिल्ली और लुधियाना जाते हैं, उन्हें तीन गुना पैसा खर्च करना पड़ता है। ऐसे में अब सरकार आईजीएमसी के बाद टांडा में यह सुविधा उपलब्ध करवाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के आदेशों के बाद शुरू होगी ओपन हार्ट सर्जरी: डॉ. पठानिया
अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाणा) के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि टांडा में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू की जा सकती है। वहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सरकार के आदेशों के बाद इसे शुरू किया जाएगा।

आईजीएमसी, पीजीआई या एम्स की टीम आ सकती है यहां
सरकार को अब यह देखना होगा कि टांडा के लिए कहां से टीम इस सर्जरी करवाने के लिए आएगी। सरकार के ऑप्शन है कि ओपन हार्ट सर्जरी शुरू करवाने के लिए आईजीएमसी से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेज सकती है। इसके अलावा पीजीआई और एम्स दिल्ली से भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम को बुलाया जा सकता है।


नर्सेस की है कमी
टीएमसी में ओपन हार्ट सर्जरी करने वाले सीटीवीएस विभाग में नर्सेस की शार्टेज अभी भी समस्या बनी है। करीब 20 स्टाफ नर्सेस चाहिए कि जिससे यहां पर सुचारु तरीके से इलाज की प्रक्रिया चल सके। इसके अलावा दो ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की जरूरत यहां रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed