फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   opds remained close for two hours in himachal due to doctor's pen down strike

डॉक्टरों की हड़ताल से अस्पतालों में दो घंटे बंद रहीं ओपीडी, इलाज को तड़पते रहे मरीज

Wed, 19 Jun 2019 08:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Jun 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
opds remained close for two hours in himachal due to doctor's pen down strike
धर्मशाला में डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

मंडी में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए डॉक्टरों की हड़ताल का बुधवार को प्रदेश भर में मिला-जुला असर रहा।

विज्ञापन


बुधवार सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक कई अस्पतालों में ओपीडी बंद रहीं, जबकि कई अस्पतालों में सुचारु मरीजों की जांच की गई। जहां ओपीडी बंद रहीं, वहां दो घंटे तक मरीज इलाज के लिए तड़पते रहे। पर्ची काउंटरों पर कतारें लग गईं।
विज्ञापन


कई मरीज बिना इलाज घर लौट गए। डॉक्टरों का कहना है कि आरोपी की जब तक गिरफ्तारी नहीं हुई, तब तक दो घंटे ओपीडी बंद रखी जाएंगी। हालांकि, इमरजेंसी सुचारु रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू अस्पताल में बच्चे को इलाज न मिलने पर महिला ने हंगामा कर दिया। महिला ने बच्चे का उपचार करने के लिए कहा, लेकिन चिकित्सक ने मना कर दिया। इस पर महिला ने हंगामा कर दिया और बाद में बच्चे को निजी अस्पताल ले गई।

मरीज इंतजार करते रहे

opds remained close for two hours in himachal due to doctor's pen down strike
डॉक्टरों का इंतजार करते मरीज - फोटो : अमर उजाला

 ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में मरीज और तीमारदार कमरे के बाहर फर्श पर बैठकर दो घंटे डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। धर्मशाला, पालमपुर और नूरपुर अस्पताल में डॉक्टर हड़ताल पर रहे, जबकि टांडा में चिकित्सकों ने सुचारु सेवाएं दीं।

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में हड़ताल का असर नहीं दिखा, नालागढ़ और बद्दी में सेवाएं नहीं दीं। हमीरपुर के भोरंज, सुजानपुर, बड़सर और नादौन के सीएचसी में डॉक्टर दो घंटे की हड़ताल पर रहे।

चंबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में डॉक्टर दो घंटे देरी से पहुंचे। शिमला के जोनल अस्पताल डीडीयू में भी डॉक्टरों ने दो घंटे तक कामकाज ठप रखा। आईजीएमसी और केएनएच में डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर रोष जताया।

मंडी के सभी अस्पतालों में ओपीडी बंद रहीं। मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के मुताबिक प्रदेश स्तरीय बैठक 21 जून को मंडी में होगी, जिसमेें मामले से संबंधित सभी पहलुओं पर मंथन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed