फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   OPD will start in AIIMS Bilaspur himachal after one month, Nadda ordered to complete all the procedures

एक माह बाद शुरू होगी एम्स बिलासपुर में ओपीडी, नड्डा ने दिए सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के आदेश

Tue, 06 Jul 2021 02:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 02:13 AM IST
सार

जेपी नड्डा ने एम्स प्रबंधन को दिशानिर्देश दिए कि जल्द से जल्द ओपीडी शुरू करने की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि प्रदेश के लोगों को जल्द इसकी सुविधा मिल सके। 

विज्ञापन
OPD will start in AIIMS Bilaspur himachal after one month, Nadda ordered to complete all the procedures
जेपी नड्डा से मिले एम्स के निदेशक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय बिलासपुर के कोठीपुरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक माह बाद ओपीडी शुरू हो जाएगी। इसके लिए एम्स प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। ओपीडी में स्थापित होने वाले जरूरी उपकरण और मशीनें इसी माह के अंत तक बिलासपुर पहुंच जाएंगी। नर्सों की नियुक्ति के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं उपकरण पहुंचने के बाद तुरंत एम्स में ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


एम्स के निदेशक डॉ. वीएस नेगी और उपनिदेशक कर्नल सुखदेव नाग्याल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान जेपी नड्डा ने एम्स प्रबंधन से निर्माण कार्यों और ओपीडी शुरू करने के बारे में चर्चा की। नड्डा ने एम्स में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने एम्स प्रबंधन से एमबीबीएस के पहले बैच की कक्षाओं के बारे में भी पूछा कि कक्षाएं कैसी चल रही हैं। वहीं, एम्स का निर्माण कार्य कितना पूरा हो चुका है और कितना बाकी है। इस दौरान उन्होंने एम्स प्रबंधन को निर्देश दिए कि कोविड की वजह से ओपीडी शुरू करने व जिन अन्य कार्यों में देरी हुई है उन पर जल्द कार्य पूरा हो।
विज्ञापन


कहा कि जल्द से जल्द एम्स में ओपीडी शुरू की जाए ताकि प्रदेश के लोगों को इसकी सुविधा मिल सके। वहीं, नड्डा ने जिला अस्पताल में एम्स के चिकित्सकों की सेवा को सराहा। कहा कि इन विशेषज्ञों की सेवाएं शुरू होने के बाद जिला के लोगों को राहत मिली है। उप निदेशक एम्स सुखदेव नाग्याल ने कहा कि जेपी नड्डा ने एम्स में चल रहे कार्यों का अपडेट लिया। कहा कि जेपी नड्डा ने एम्स प्रबंधन को दिशानिर्देश दिए कि जल्द से जल्द ओपीडी शुरू करने की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि प्रदेश के लोगों को जल्द इसकी सुविधा मिल सके। कहा कि कोविड के कारण ओपीडी के उपकरण पहुंचने में देर हुई है। लेकिन प्रबंधन एक से डेढ माह में एम्स में ओपीडी शुरू करने जा रहा है। कहा कि जेपी नड्डा ने जिला अस्पताल में एम्स चिकित्सकों की सेवा को सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed