फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Only one crore rupee budget for hamirpur-una railway line: Himachal govt

अनुराग पर पलटवार, हमीरपुर रेललाइन को मिले सिर्फ एक करोड़

Sat, 11 Feb 2017 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 11 Feb 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
Only one crore rupee budget for hamirpur-una railway line: Himachal govt

ऊना-हमीरपुर के बीच रेललाइन बिछाने को केंद्रीय बजट में स्वीकृति के बाद से वाहवाही लूट रही भाजपा और सांसद अनुराग ठाकुर पर सरकार ने पलटवार किया है। सरकार से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि मंत्रालय ने 2850 करोड़ रुपये की लागत वाली ऊना-हमीरपुर रेललाइन के लिए साल 2017-18 के बजट में केवल एक करोड़ का टोकन प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


कहा कि रेलवे मंत्रालय ने विस्तृत सर्वे भी नहीं किया है कि यह रेललाइन कहां से गुजरेगी। प्रदेश सरकार समय-समय पर नंगल-तलवाड़ा, चंडीगढ़-बद्दी, भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन का मामला केंद्रीय रेल मंत्रालय से उठाती रही है, लेकिन अभी तक रेललाइनों के निर्माण कार्यों में बहुत धीमी प्रगति हुई है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार से यह बयान ऐसे समय पर जारी हुआ है, जब हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर और प्रदेश भाजपा नेता केंद्र से ऊना-हमीरपुर रेललाइन को मंजूरी देने को लेकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर जनसभाओं तक में भाजपा नेता इस लाइन को लेकर केंद्र सरकार का धन्यवाद करने के साथ राज्य सरकार पर सहयोग न करने का आरोप भी लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed