{"_id":"94f3c2d778ada94cde10f1deae7f1721","slug":"only-local-artist-will-perform-in-summer-festival-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर फेस्टिवल में स्थानीय कलाकार करेंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर फेस्टिवल में स्थानीय कलाकार करेंगे धमाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 29 May 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक जून से शुरू होने वाले समर फेस्टिवल में इस बार स्थानीय कलाकार ही धमाल मचाएंगे। इनमें नाटी किंग कुलदीप शर्मा और पंजाबी गायिका मिस पूजा मुख्य आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
साथ ही कॉमेडियन ख्याली भी समर फेस्टिवल में लोगों को गुदगुदाएंगे। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा का कहना है कि समर फेस्टिवल का उद्घाटन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, समापन समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल उर्मिला सिंह करेंगी। फेस्टिवल के अंतिम दिन पांच जून को शिमला शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
पहले दिन एक जून को कार्यक्रम शाम सात से रात बारह बजे तक आयोजित किए जाएंगे। दो से पांच जून तक कार्यक्रम का समय शाम सात से रात दस बजे तक रहेगा।
अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल के आयोजन पर लगभग 45 लाख रुपये खर्च होंगे। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार तथा विभिन्न विभागों, कंपनियों से मिलने वाली आर्थिक मदद से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फेस्टिवल में बड़े कलाकारों को न बुलाने की वजह बजट की कमी है।
विज्ञापन
अन्य आकर्षण
हाफ मैराथन एक जून, हिमाचली फूड फेस्टिवल एक से पांच जून, फ्लावर शो 30 मई से एक जून तक रिज मैदान स्थित पद्मदेव कांप्लेक्स में, बेबी शो दो जून को, डॉग शो चार जून को रिज मैदान पर शाम तीन बजे।
ये कार्यक्रम होंगे
1 जून : कोक स्टूडियो बैंड
2 जून : नाटी किंग कुलदीप शर्मा
3 जून : ख्याली कॉमेडियन
4 जून : मिस समर फेस्टिवल कंपीटीशन
5 जून : मिस पूजा पंजाबी सिंग