फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Only five person can goes on election campigen

शिमला: डोर टू डोर प्रचार में सिर्फ पांच समर्थक ले जाने की अनुमति , समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Wed, 02 Nov 2022 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2022 11:24 PM IST
सार

जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी और एसपी डॉ. मोनिका ने भी बैठक में शिरकत की। पर्यवेक्षकों ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन, शराब और नकदी की जब्ती, ईवीएम तथा अन्य चुनावी सामग्री को लाने और ले जाने बारे अधिकारियों के साथ चर्चा की।

विज्ञापन
Only five person can goes on election  campigen
हिमाचल चुनाव - फोटो : संवाद

विस्तार

 विधानसभा चुनाव के डोर टू डोर प्रचार के लिए प्रत्याशी पांच से अधिक लोग नहीं ले जा सकते। यह बात बुधवार को विली पार्क में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों ने कही। बैठक में सामान्य पर्यवेक्षक पंधारी यादव, भावना गर्ग, राज कुमार यादव, पी श्रीजीत, अजहर जैन, अखिलेश गुप्ता और सुनील किसन अगावने मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी और एसपी डॉ. मोनिका ने भी बैठक में शिरकत की। पर्यवेक्षकों ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन, शराब और नकदी की जब्ती, ईवीएम तथा अन्य चुनावी सामग्री को लाने और ले जाने बारे अधिकारियों के साथ चर्चा की। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि ईवीएम की दो चरण की छंटनी हो चुकी है। मतदान की प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मॉक पोल, ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन से संबंधित प्रशिक्षण दे दिया है।

विज्ञापन


चुनाव पर्यवेक्षकों ने गाड़ियों की चेकिंग का पूरा रिकॉर्ड रखने और उड़न दस्तों को भी फील्ड में उतारे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर प्रचार में प्रत्याशी को अपने साथ पांच से अधिक समर्थक लेकर जाने की अनुमति नहीं होती। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को इस बात की जानकारी दे दी। डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि जल्द ही प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उन्हें इस बात की जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन


सी विजिल पर अब तक मिलीं 36 शिकायतें
शिमला। जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने बताया कि सी विजिल पर जिला शिमला से 36 शिकायतें मिली हैं। इनमें से सभी का निपटारा कर दिया है। जिला शिमला में मतदाताओं की सुविधा के लिए 1044 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में एडीसी शिवम प्रताप सिंह, एडीएम कानून व्यवस्था राहुल चौहान, एडीएम प्रोटोकॉल सचिन कंवल, पीओ डीआरडीए सुरजीत और निर्वाचन तहसीलदार राजेंद्र शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed