फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Only disabled employees took over the polling station.

Shimla News: दिव्यांग कर्मचारियों ने ही संभाला मतदान केंद्र

Sat, 01 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Only disabled employees took over the polling station.
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के आटर्स ब्लॉक में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा स्थापित किए मतदान केंद्र में दिव्यांग कर्मचारियों ने ही मतदान केंद्र में हर जिम्मेदारी को पूरा किया। इस बूथ पर तैनात सभी कर्मचारियों ने सुबह सात बजे ही पूरी तैयारी के साथ मतदान की प्रक्रिया को शुरू करवा दिया था। केंद्र में हालांकि मतदाताओं की संख्या भी महज 34 थी। इसमें विवि के कन्या छात्रावास की छात्राएं और वहां सेवाएं दे रहे कर्मचारी ही शामिल थे। मतदाताओं की कम संख्या के चलते केंद्र में मतदाता के आते ही तुरंत मतदान करने की सुविधा मिली। केंद्र में पांच बजे तक 15 मतदाताओं ने मतदान कर दिया था। इसी ब्लॉक में बनाए दूसरे मतदान केंद्र में विवि गैर शिक्षक कर्मचारियों की कॉलोनी चेरिटिन और रेडियो कॉलोनी समरहिल के मतदाताओं ने मतदान किया। इस बूथ पर 227 में से पांच बजे तक 162 लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article