फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   only 45 candiadtes appeared for job interview for 500 posts in ITI mandi

मंडी आईटीआई: 500 पद भरने के लिए पहुंची कंपनी, साक्षात्कार देने आए महज 45 युवा

Fri, 10 Dec 2021 11:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर हरदेव हरि, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
हरदेव हरि, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Dec 2021 11:00 AM IST
सार

पांच सौ पदों के लिए भर्ती होनी थी। सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक हाल में साक्षात्कार के लिए केवल 15 युवा ही पहुंचे। युवाओं की मौजूदगी कम होने से कंपनी के अधिकारी मायूस दिखे।

विज्ञापन
only 45 candiadtes appeared for job interview for 500 posts in ITI mandi
लिखित परीक्षा देते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरोना काल में जहां कई युवाओं की नौकरी चली गई है और यह रोजगार के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं। वहीं, मंडी में युवाओं को रोजगार देने के लिए पहुंची कंपनी को मायूसी हाथ लगी। कंपनी की ओर से 500 पदों पर भर्ती की जानी थी। हैरानी है कि 500 पदों के लिए महज 45 युवा आईटीआई मंडी पहुंचे। इनमें से भी केवल बीस युवाओं का चयन हो सका। युवाओं का कहना है कि कोरोना काल में फिलहाल वे बाहर नौकरी नहीं करना चाहते।  

विज्ञापन


आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए वीरवार को मारुति सुजुकी गुजरात की कंपनी की ओर से साक्षात्कार करवाए गए। पांच सौ पदों के लिए भर्ती होनी थी। सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक हाल में साक्षात्कार के लिए केवल 15 युवा ही पहुंचे। युवाओं की मौजूदगी कम होने से कंपनी के अधिकारी मायूस दिखे। आधे घंटे की लिखित परीक्षा साढ़े ग्यारह से बारह बजे तक हुई।  साढ़े 12 बजे उत्तर पुस्तिका की जांच के बाद सभी युवाओं को एक-एक कर व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन


साक्षात्कार में आए कलखर निवासी राकेश ने बताया कि उन्होंने इलेक्ट्रिीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण लिया है और साक्षात्कार के लिए पहुंचे हैं। उम्मीद है कि उनका चयन हो जाएगा। वहीं फीटर ट्रेड के अनिल कुमार ने कहा कि पहली बार साक्षात्कार में भाग ले रहे हैं। इलेक्ट्रिीशियन ट्रेड के परीक्षित, एमएमबी ट्रेड के प्रिंस और वेल्डर ट्रेड के अभिषेक ने कहा कि वह केवल अनुभव के लिए साक्षात्कार में आए हैं। चयन होना न होना बाद की बात है। कम युवाओं के पहुंचने पर इन्होंने कहा कि इन दिनों हिमाचल या घर के नजदीक ही नौकरी को युवा तरजीह दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित युवाओं को कंपनी की की ओर से 20 हजार रुपये मासिक वेतन के रूप में दिया जाएगा। जिसमें पीएफ, जीपीएफ सहित अन्य फंड काटने पर युवाओं को 14 हजार रुपये की राशि उनके खाते में डाली जाएगी। रहने और वर्दी का खर्च कंपनी की ओर से दिया जाएगा। पांच सौ पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन महज 45 ने ही साक्षात्कार दिया है। - शिवेंद्र डोगर, प्राचार्य, आईटीआई, मंडी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed