फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   online services delay

Shimla News: एप से सेवाएं देने को तैयार नहीं कामगार, घर बैठे बुकिंग के लिए करना पड़ेगा इंतजार

Fri, 09 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
online services delay
खास खबर...
विज्ञापन

नगर निगम ने मोबाइल एप से देनी हैं 41 तरह की सेवाएं, अक्तूबर में होनी थी लॉन्चिंग, कामगार नहीं आए तो टाली
300 कामगारों को किया जाना है पंजीकृत, अभी तक सिर्फ 70 ने करवाया पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को घर बैठे प्लंबर, ब्यूटीशियन, पेंटर, वेल्डर और मेकेनिक समेत 41 तरह की सेवाएं लेने के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। शहर में इन सेवाओं को मुहैया करवाने वाले कामगार नगर निगम के मोबाइल एप के जरिये काम करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। नगर निगम के इस एप में पंजीकृत होकर उन्हें वर्तमान की तरह पैसा मिलेगा या नहीं, इसी असमंजस के चलते ये लोग पंजीकरण नहीं करवा रहे हैं। हालत यह है कि इन 41 सेवाओं के लिए अभी तक सिर्फ 70 कामगारों ने ही पंजीकरण करवाया है। यह पंजीकरण भी नगर निगम के कर्मचारियों ने खुद फोन कर लोगों से करवाया है। कई सेवाएं ऐसी हैं जिनके लिए एक भी पंजीकरण नहीं हुआ है। नगर निगम ने 30 सितंबर तक कामगारों से आवेदन मांगे थे। अक्तूबर से इस एप को लॉन्च करने की तैयारी थी लेकिन अब सेवाएं देने वाले कामगार ही न मिलने से नगर निगम को एप की लॉन्चिंग टालनी पड़ी है।
नगर निगम का कहना है कि जब तक 41 सेवाओं के लिए कम से कम 300 कामगार एप में पंजीकृत नहीं हो जाते, तब तक इसे लॉन्च नहीं किया जाएगा। ऐसे में अब इस साल यह एप शुरू होगा, इसकी उम्मीद कम है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि एप से कामगारों को पंजीकृत करवाया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। कहा कि 300 कामगार पंजीकृत होने पर ही एप लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन


एप से सबसे पहले ये सेवाएं मिलेंगी
नगर निगम के अनुसार, शुरुआती चरण में एप पर कई तरह की घरेलू और स्थानीय सेवाएं उपलब्ध होंगी। इनमें टिफिन सेवा, बढ़ई, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, लेबर ठेकेदार, दर्जी, ड्राइवर, माली, घरेलू सहायिका, ब्यूटीशियन, पेंटर और वेल्डर शामिल हैं। इसके अलावा वॉशिंग मशीन रिपेयर, फ्रिज और टीवी रिपेयर, कुक तथा टैक्सी सर्विस जैसी सेवाएं भी एप पर मिलेंगी। घरद्वार जन सुविधा एप पर कामगारों और स्थानीय सेवा प्रदाताओं को जोड़ने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। नगर निगम ने इच्छुक कुशल कामगारों और सेवा प्रदाताओं से बिना किसी शुल्क के पंजीकरण करवाने की अपील की है। पंजीकरण के लिए नगर निगम के आईटी सेल या संबंधित वार्ड कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी उपलब्ध करवानी होगी। नगर निगम के अनुसार, पंजीकरण पूरा होने के बाद कामगारों और सेवा प्रदाता कंपनियों के संपर्क नंबर एप पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed