अब इस तरह होगा विदेशी पर्यटकों का पंजीकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा और कुल्लू में विदेशी पर्यटकों का पंजीकरण अब ऑनलाइन होगा। कांगड़ा जिले में विदेशी पर्यटकों के ऑनलाइन पंजीकरण को लेकर एसपी कार्यालय धर्मशाला में होटल मालिकों के साथ पुलिस विभाग की बैठक हुई। दोनों जिलों के बाद शिमला में यह योजना शुरू होगी।
इसके बाद प्रदेश भर में ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा पुलिस विभाग मुहैया करवाएगा। इतना ही नहीं भारत में 180 दिन तक रहने वाले विदेशी पर्यटकों का भी पंजीकरण ऑनलाइन होगा। इससे विदेशी पर्यटकों को भारत आने के बाद एफआरओ (फोरेन रजिस्ट्रेशन ऑफिस) के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण
पुलिस विभाग के इस कदम को सुरक्षा की दृष्टि से सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण होने से विदेशी पर्यटक का पूरा डाटा पुलिस विभाग के पास संरक्षित रहेगा। दूसरी ओर विदेशी पर्यटकों और होटल मालिकों को भी एफआरओ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
ऑनलाइन पंजीकरण होने से बेवसाइट में पर्यटकों के ठहरने से लेकर उसके देश का पता भी रहेगा। इससे मिसिंग या फिर अन्य मामलों में छानबीन करने में सुविधा मिलेगी पर्यटक वेबसाइट indianfro.gov.in/fro में जानकारी अपलोड कर सकते हैं।