फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Online payment facility started in dental hospital

Shimla News: डेंटल अस्पताल में ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा शुरू

Fri, 06 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Online payment facility started in dental hospital
कोड स्कैन कर दे सकेंगे पर्ची और टेस्ट शुल्क
विज्ञापन

लाइनों में लगकर भुगतान करने के झंझट से राहत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के राजकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल आईजीएमसी में शुक्रवार से ही अस्पताल प्रशासन ने पर्ची और अन्य बिलों की ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू कर दी है। इसमें रोगी कल्याण समिति के अकाउंट के कोड को स्कैन करके भुगतान किया जा सकता है।
यही नहीं मरीजों और तीमारदारों को लाइनों में लगकर भुगतान करने के झंझट से भी राहत मिल गई है। अस्पताल के नए प्राचार्य डॉ. योगेश भारद्वाज ने मरीजों की खुले पैसे न होने पर पर्ची के दस रुपये की फीस और अन्य भुगतान में पेश आ रही इस समस्या का समाधान कर नई व्यवस्था को लागू कर दिया है। इससे अस्पताल में रोजाना उपचार के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों को अब कैश में ही भुगतान करने की जरूरत नहीं रहेगी, वह कोड को स्कैन करके भी भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए अब उन्हें हर बार खुले पैसे लाने की जरूरत नहीं होगी। इस व्यवस्था के लागू होने पर अस्पताल के पेमेंट सिस्टम में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन


अस्पताल में आए दिन मरीजों और काउंटर पर बैठने वाले स्टाफ के बीच खुले पैसे न होने से बहसबाजी होती थी जो अब नहीं होगी। डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. योगेश भारद्वाज ने कहा कि इस अस्पताल में रोजाना करीब डेढ़ से दो सौ मरीजों की पर्चियां बनती हैं, मरीजों के टेस्ट आदि के लिए भी भुगतान किया जाता है। उन्होंने बताया कि काउंटर पर पेश आ रही नकद भुगतान की समस्या की शिकायतों को दूर करने और मरीजों को आधुनिक सुविधा देने के मकसद से यह ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम शुरू किया है। अब अस्पताल की आठ ओपीडी में ऑनलाइन पर्ची तथा टोकन सिस्टम को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article