फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   online garbage fees not accepted

Shimla News: वेबसाइट बंद, कूड़ा बिल का 10 अगस्त तक ऑनलाइन भुगतान नहीं कर सकेंगे शहरवासी

Sun, 26 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
online garbage fees not accepted
नगर निगम ने अपनी वेबसाइट पर कूड़ा बिल जमा करने की ऑनलाइन सुविधा की बंद
विज्ञापन

10 अगस्त से नए पोर्टल सिटीजन सेवा पर मिलेगी अब भुगतान की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में अब लोग 10 अगस्त तक कूड़ा बिलों का ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पाएंगे। नगर निगम ने अपनी वेबसाइट पर मिल रही इस सुविधा को बंद कर दिया है। अब नए सिटीजन सेवा पोर्टल पर शहरवासियों को ऑनलाइन बिल भुगतान की सुविधा मिलेगी।
यह सुविधा 10 अगस्त के बाद शुरू हो सकती है। तब तक लोगों को बिल जमा करवाने के लिए नगर निगम के कैश काउंटर पर जाना होगा। नगर निगम के अनुसार सरकार के निर्देश पर सिटीजन सेवा पोर्टल पर सभी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में सबसे पहले टैक्स की ऑनलाइन व्यवस्था इस पोर्टल पर शिफ्ट की गई है। अब टैक्स के बाद कूड़ा बिल भी इस नए पोर्टल पर ही जमा हो सकेंगे। हालांकि, नगर निगम के कई पार्षद इस नई व्यवस्था पर सवाल भी उठा रहे हैं। भाजपा पार्षदों का कहना है कि नगर निगम सदन की मंजूरी के बिना ही प्रशासन नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के भी कई पार्षद इस बदलाव से संतुष्ट नहीं हैं। इनका कहना है कि सभी पार्षदों से चर्चा के बाद ही यह फैसला लिया जाना चाहिए था। 30 जुलाई को होने वाले नगर निगम सदन में इस मामले पर हंगामा हो सकता है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर की जनता को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए यह बदलाव किया जा रहा है। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अंजलि चौहान के अनुसार दस अगस्त से नए पोर्टल पर लोग कूड़ा शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed