{"_id":"63398e243cb10d469d0477a7","slug":"online-fraud-of-82-thousand-rupee-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud: ऑनलाइन मंगवाया 82,000 रुपये का ड्रोन, खोला तो निकली खिलौना कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud: ऑनलाइन मंगवाया 82,000 रुपये का ड्रोन, खोला तो निकली खिलौना कार
Sun, 02 Oct 2022 06:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Oct 2022 06:51 PM IST
सार
युवक ने एक कंपनी से ऑनलाइन 82,000 रुपये का ड्रोन मंगवाया था। दो अक्तूबर को पार्सल खोला तो इसमें खिलौने की जगह कार निकली।
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन सामान ऑर्डर करने के बाद ग्राहकों के साथ ठगी कर उन्हें खिलौने थमाए जा रहे हैं। कुल्लू जिले के शमशी में एक युवक गौरव ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। युवक ने एक कंपनी से ऑनलाइन 82,000 रुपये का ड्रोन मंगवाया था। उसने एक वेबसाइट पर जाकर यह ऑर्डर दिया था। ऑर्डर की बुकिंग कन्फर्म होने के बाद उसे मेसेज भी आया।
विज्ञापन
26 सितंबर को उसने यह ऑर्डर बुक किया। दो अक्तूबर को पार्सल खोला तो इसमें खिलौने की जगह कार निकली। ड्रोन के लिए उसके 82,000 रुपये खर्च हो चुके थे। इसके बाद उसने इसकी शिकायत कंपनी के अधिकारियों को भी की। इसके साथ युवक ने उसे ड्रोन देने की मांग रखी है।
विज्ञापन
इससे पहले भी कई लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराध के बचने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कुल्लू पुलिस का साइबर सेल काम कर रहा है। बहरहाल युवक को ड्रोन के बाद खिलौना कार मिलने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर है।
विज्ञापन