फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   online examination form creating problem to students

स्कूलों के लिए मुसीबत बना बोर्ड का ये नया फॉर्मूला

Mon, 11 Aug 2014 08:21 PM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
online examination form creating problem to students

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरवा रहा है। बोर्ड ने इसके लिए 15 अगस्त अंतिम तिथि तय की है। लेकिन ऑनलाइन फार्म भरने के लिए बोर्ड की साइट नहीं खुल रही।

विज्ञापन


ऐसे में प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक बोर्ड से अंतिम तिथि को 20 दिन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। राजधानी शिमला के सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापकों को साइट न खुलने के कारण और बार बार हैंग होने के कारण ऑनलाइन फार्म भरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

इन स्कूलों के लिए बढ़ी परेशानी

online examination form creating problem to students

शिमला के लालपानी ब्वॉयज स्कूल, पोर्टमोर गर्ल्स स्कूल, लक्कड़ बाजार गर्ल्स स्कूल, छोटा शिमला और संजौली वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरना मुश्किल हो रहा है।

शिक्षकों और स्कूल प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों के पूरे ब्योरे के साथ साइबर कैफे के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लेकिन साइट न खुलने से निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

राजधानी के अलावा शिमला जिला और प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों में साइट की समस्या के साथ ही, इंटरनेट कनेक्शन, सिग्नल न होने जैसी समस्या आ रही है।

15 तक पूरी नहीं हो पाएगी प्रक्रिया

online examination form creating problem to students

लालपानी ब्वॉयज स्कूल के प्रधानाचार्य संजय मेहता, संजौली के प्रधानाचार्य प्रेम चंद, लक्कड़ बाजार स्कूल की प्रधानाचार्य डा. गीता रानी का कहना है कि साइट में बार-बार दिक्कत आ रही है। ऐसे में स्कूल के सैकड़ों छात्रों के फार्म भरने का काम नहीं हो पा रहा है।

स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं, बारहवीं कक्षा के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने को मुश्किल से 19 दिन का समय ही मिला है। 22 जुलाई को बोर्ड से जारी पत्र स्कूलों को 27 जुलाई के बाद ही मिले हैं।

प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पीसी कपूर ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से फार्म भरने की तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से हेडमास्टर और प्रधानाचार्यों को तय सीमा के भीतर फार्म भरना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed