{"_id":"301de1e33eab5b0bf69683b8f0b1f90f","slug":"online-application-for-scholarship-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉलरशिप चाहिए तो ऑनलाइन करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉलरशिप चाहिए तो ऑनलाइन करें आवेदन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 28 May 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतर शिक्षा विभाग ने वर्ष 2014-15 के लिए केंद्रीय प्रायोजित छात्रवृत्ति परियोजनाओं के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
इनमें अल्पसंख्यक वर्ग के लिए मैरिट कम मीन्ज छात्रवृति योजना और अल्प संख्यक वर्ग के लिए मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना शामिल हैं।
मैरिट कम मीन्ज छात्रवृत्ति योजना छात्रवृत्ति मुस्लिम समुदाय के 37, सिख के 22, ईसाई के 02 और बौद्ध समुदाय के 24 छात्र छात्राओं को दी जाती है।
इसके अलावा अल्प संख्यक वर्ग के लिए मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत मुस्लिम समुदाय के 324, सिख के 199, ईसाई के 25, बौद्ध 199, पारसी समुदाय के 2 छात्र छात्राओं को दी जाएगी।
विभाग ने सभी पात्र छात्र छात्राओं से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर से 20 अक्टूबर के मध्य रखी गई है।
इसके अलावा विभाग ने इन छात्रवृत्तियों के नवीनीकरण के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।