फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Online application for Inspire scheme will be done till September

Inspire Scheme: इंस्पायर योजना के लिए सितंबर तक होगा ऑनलाइन आवेदन, चयनित विद्यार्थियों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

Fri, 08 Jul 2022 05:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Jul 2022 05:43 PM IST
सार

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोलन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को पत्र जारी कर दिया है। स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि छात्र हित में इस योजना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

विज्ञापन
Online application for Inspire scheme will be done till September
विद्यार्थियों को 10-10 हजार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में सत्र 2020-21 के लिए विद्यार्थी सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी ई-एमआईएएस पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी स्कूलों में छठी से दसवीं कक्षा तक विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। चयनित विद्यार्थियों को 10,000 रुपये दिए जाएंगे। योजना का मकसद विद्यार्थियों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता और उनमें वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। चयनित विद्यार्थियों के बैंक खातों में उनके मॉडल के लिए दस-दस हजार रुपये भी डाले जाएंगे, जिससे उन्हें मॉडल तैयार करने में सहायता मिलेगी।

विज्ञापन


इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोलन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को पत्र जारी कर दिया है। स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि छात्र हित में इस योजना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। छठी से दसवीं तक कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूल अपना नामांकन ई-एमआईएएस वेब पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। योजना में केवल ऑनलाइन नामांकन ही स्वीकार किए जाते हैं। इंस्पायर अवार्ड योजना के सोलन के नोडल अधिकारी राजकुमार पराशर ने बताया कि कोई भी प्राइवेट और सरकारी विद्यालय छठी से दसवीं तक प्रत्येक कक्षा से एक-एक मेधावी विद्यार्थी को नामांकित कर सकता है। उधर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला सोलन डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 30 सितंबर तक नामांकन भरने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed