फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one woman died in a bears attack in rampur bushahr shimla

लकड़ी ले जा रहे दंपती पर भालू ने किया हमला, महिला की मौत

Sat, 05 May 2018 09:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला ब्यूरो, ज्यूरी (रामपुर बुशहर) Updated Sat, 05 May 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
one woman died in a bears attack in rampur bushahr shimla

पुलिस थाना झाकड़ी की शाहधार पंचायत के बठारा गांव में एक मादा भालू ने हमला कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नेपाली मूल का हरका और उसकी पत्नी जय कुमारी वीरवार को लकड़ी एकत्र कर अपने क्वार्टर बठारा की ओर आ रहे थे। रास्ते में ही एक मादा भालू ने अपने बच्चों सहित दोनों पर हमला कर दिया। भालू ने जय कुमारी को बुरी तरह से नोंच दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

बीच बचाव कर रहा पति भी गंभीर रूप से घायल

one woman died in a bears attack in rampur bushahr shimla

बीच बचाव कर रहा उसका पति भी गंभीर घायल हो गया है। इसे ग्रामीणों ने उपचार के लिए महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। हरका राम नेपाल के गांव आठबीस कोट, तहसील रूकम, जिला रूकम आंचल रावती का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

उधर, डीएफओ अशोक नेगी ने बताया कि भालुओं के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। विभाग की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। नियमानुसार मृतका के परिजनों को डेढ़ लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से रात के समय जंगल की ओर न जाने और सावधानी बरतने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed