फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one thousand men and women dance in Lahaul Spiti Tribal Festival 2018

एक साथ सामूहिक नृत्य करेंगे एक हजार महिलाएं और पुरुष

Sat, 04 Aug 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Sat, 04 Aug 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
one thousand men and women dance in Lahaul Spiti Tribal Festival 2018

राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव में पहली बार एक हजार महिलाएं और पुरुष एक साथ पारंपरिक परिधान में लोकनृत्य करेंगे। जनजातीय उत्सव के जरिये लाहौली लोक नृत्य को दुनिया के सामने लाने के लिए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। लोक नृत्य के दौरान घाटी की पारंपरिक नगाड़ों को भी बजाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए इन दिनों लाहौल के गांव-गांव में बांसुरी और नगाड़ा वादकों की खोज की जा रही है। सामूहिक लोक नृत्य के समन्वयक एवं आरएम केलांग मंगल चंद मनेपा ने बताया कि लोकनृत्य के लिए लाहौल के पंचायतों, महिला और युवक मंडलों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


बांसुरी और नगाड़ा वादकों की पहचान के लिए स्थानीय पंचायतों की मदद ली जा रही है। बताया कि लोकनृत्य में शामिल होने के लिए महिला मंडलों तथा पंचायतों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 14 से 16 अगस्त तक होने वाले जनजातीय उत्सव में महिलाएं और पुरुष एक साथ लोकनृत्य करेंगे। सामूहिक लोकनृत्य को लेकर 8 अगस्त को केलांग में एक विशेष बैठक होगी। इसमें घाटी के तमाम पंचायतों और महिला मंडलों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed