फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One post of minister may be filled in jairam cabinet himachal pradesh

जयराम मंत्रिमंडल में भरा जा सकता है सिर्फ एक पद, ये हैं प्रबल दावेदार

Fri, 07 Feb 2020 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Feb 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
One post of minister may be filled in jairam cabinet himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के वरिष्ठ विधायक फिर कैबिनेट विस्तार की बाट जोह रहे हैं। प्रदेश मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे मंत्रियों के दो पदों में से दोनों को ही एक साथ भरे जाने की संभावना कम है। कैबिनेट मंत्री का अगर एक पद भरा जाता है तो इसके लिए सबसे प्रबल दावेदार नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया माने जा रहे हैं। 26 फरवरी को होने जा रहे नए विधानसभा अध्यक्ष के चयन से भी मंत्रिमंडल विस्तार की तस्वीर साफ  हो सकती है।  

विज्ञापन


पहले माना जा रहा था कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही मंत्रियों के दोनों पद भरे जाएंगे। भाजपा के राज्याध्यक्ष का पद भरे जाने को लंबी कशमकश चली। अध्यक्ष पद के लिए कई नाम चले। आखिर में सब नामों को किनारे कर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बना दिया गया। अब विधानसभा अध्यक्ष का पद भी खाली है।
विज्ञापन


ओहदे चाह रहे कई विधायकों में से किसी एक वरिष्ठ को इस पद पर आसीन किया जा सकता है। स्पीकर के पद के लिए मंडी के सरकाघाट के भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह भी दौड़ में हैं। ऐसे में अगर मंत्री पद भरने पर विचार होता है तो इसके लिए कांगड़ा या हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों की दावेदारी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला संसदीय क्षेत्र के नाहन विधानसभा क्षेत्र से डॉ. बिंदल की ताजपोशी के बाद इस क्षेत्र के मंत्री पद के दावे कम हो गए हैं। अगर मंडी संसदीय क्षेत्र को स्पीकर मिल जाता है तो इस क्षेत्र की भी दावेदारी कम हो जाएगी। इससे कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों का मंत्री पद का दावा मजबूत होगा। 

मंत्री पद की ये रिक्तियां मंडी और कांगड़ा में ही हुई हैं। मंडी को अगर स्पीकर मिल जाता है तो इस स्थिति में कांगड़ा की यह दावेदारी और प्रबल हो जाएगी। इस स्थिति में कांगड़ा के नूरपुर के भाजपा विधायक राकेश पठानिया मंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार बन गए हैं।

एक अन्य संभावना हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भी किसी वरिष्ठ विधायक को मंत्री बनाने की है। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्पष्ट कर चुके हैं कि बजट सत्र के दौरान या इस बीच राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। हालांकि, इस बारे में सीएम ने अपने पत्ते पूरी तरह से नहीं खोले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed