फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one person killed due to blast in industrial unit plant at una

सरकार की औद्योगिक इकाई के प्लांट में धमाका, एक की मौत

Tue, 15 May 2018 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नंगल/ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, नंगल/ऊना Updated Tue, 15 May 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
one person killed due to blast in industrial unit plant at una

प्रदेश सरकार की नंगल स्थित औद्योगिक इकाई के प्लांट एक में धमाका होने से एक कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक ट्रेनी कर्मी के गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके के समय इकाई परिसर में दहशत होने से भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन


यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12.45 बजे उस समय हुआ जब इकाई में लगभग 32 वर्ष से काम करते आ रहे वरिष्ठ वेल्डर रजिंद्र कुमार निवासी भड़ौलियां (54) सहयोगी ट्रेनी फीटर अजय कुमार निवासी भलड़ी (24) के साथ प्लांट नंबर एक में लगे फाइबर से बने वाटर कैंडेनसेट टैंक
विज्ञापन


की रिपेयर कर रहा था। वे टैंक में किसी बोल्ट को गैस कटिंग से काटने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान हुए जोरदार धमके से राजिंद्र कुमार की मौत हो गई जबकि उसके साथ काम कर रहा ट्रेनी फीटर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमका इतना जोरदार था कि राजिंद्र का शव लगभग 150 फीट दूर जाकर गिरा। जानकारों की माने तो लगभग 15 फीट ऊंचे इस टैंक की रिपेयर करते समय कथित तौर पर सुरक्षा को इंतजाम नहीं किए गए थे।

रिपेयर के दौरान लगी आग को बुझाने के लिए बीबीएमबी, एनएफएल और नगर काउंसिल के अग्निशमन विभाग के कर्मियों की ओर से कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।

इकाई मैनेजमेंट ने यूनिट में हुए हादसे की जानकारी तुरंत उपायुक्त रूपनगर और एसडीएम नंगल को फोन पर दी। सूत्रों की माने तो हादसे के समय इकाई में एंबुलेंस भी नहीं थी।

क्या है कैंडेनसेट टैंक

one person killed due to blast in industrial unit plant at una

इकाई परिसर में लगे किसी निजी कंपनी के सीपीडब्ल्यू प्लांट से निकलने वाली वेस्ट गैस को इस वाटर कैंडेनसेट टैंक में समा कर उसे नष्ट करने के बाद पानी को आगे सप्लाई किया जाता है। यहां टैंक में हो रही लीकेज को ठीक करने के लिए कार्य चल रहा था।

यह कैंडेनसेट टैंक पीएसीएल इकाई का ही है। इकाई के डीजीएम एमपीएस वालिया ने कहा कि इस हादसे में एक कर्मी राजिंद्र की मौत हुई है जबकि एक ट्रेनी अजय कुमार घायल हुया है। उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि कैंडेनसेट टैंक की रिपेयर के समय यह हादसा हुआ।

रिपेयर का काम करते से समय सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए थे। उन्होंने कहा कि इकाई मृतक और घायल कर्मी को उचित मुआवजा देगी। साथ ही इकाई में हुए हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed