{"_id":"5be80615bdec22699b149f80","slug":"one-person-died-in-tractor-trolley-accident-at-dehra-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"घियोरी में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घियोरी में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 11 Nov 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना देहरा के तहत गांव घियोरी में बजरी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुशांत कुमार (30) पुत्र रमेश चंद निवासी घियोरी रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर ट्राली से किसी व्यक्ति की बजरी लेकर जा रहा था कि चढ़ाई पर चढ़ते समय ट्राली का हुक टूट गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक सुशांत उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों के पहुंचने पर चालक को बाहर निकाला गया। लेकिन हादसे में गंभीर चोट के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
डीएसपी देहरा एलएम शर्मा बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।