फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   coronavirus in himachal pradesh One person died due to corona in shimla

Coronavirus: कोरोना से लगातार दूसरे दिन एक और मौत, 181 नए मामले

Thu, 04 Aug 2022 04:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 04:00 PM IST
सार

डीडीयू अस्पताल का एक डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित निकला है। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
coronavirus in himachal pradesh One person died due to corona in shimla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

शिमला जिले में कोरोना से लगातार दूसरे दिन बुधवार को एक और मौत हो गई। बुधवार को एक 90 वर्षीय पुरुष ने कोरोना से दम तोड़ा। इसके अलावा जिला में 181 नए मामले सामने आए हैं। शहर में कोरोना के मामले आने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन


अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इससे संक्रमण नहीं फैलेगा। डीडीयू अस्पताल का एक डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित निकला है। इसके अलावा घणाहट्टी, बैम्लोई, शोघी, बीसीएस, गनूटी, कनलोग और रामनगर से एक-एक, विकासनगर और खलीनी से दो-दो मामले आए हैं। जिले में अब तक 38,345 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 916 सक्रिय मामले हैं और 36705 ठीक हो चुके हैं। 720 मरीजों की कोरोना बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


आईजीएमसी प्राचार्य ने किया वार्डों का दौरा
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने बुधवार को अस्पताल का दौरा किया। पुराने भवन स्थित डी ब्लॉक में वार्डों तथा ई ब्लॉक का निरीक्षण किया। इसके अलावा यह भी जाना कि पूर्व और आज के समय में कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed