फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one person caught in theft case

बिलासपुर से पकड़ा टैक्सी चोर, वाहन भी किया बरामद

Sun, 01 May 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
one person caught in theft case
कसुम्पटी से 27 अप्रैल को चोरी हुई थी गाड़ी
विज्ञापन

चोरी करने के बाद चंडीगढ़ में बदली थी नंबर प्लेट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के कसुम्पटी क्षेत्र से वाहन चोरी मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान अतिंदर पाल सिंह (32), तहसील बंगाणा, जिला ऊना निवासी के तौर पर हुई। इसके कब्जे से चोरी हुआ वाहन भी बरामद किया गया है।
आरोपी बिलासपुर में छिपा था। मुखबिरों की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को वाहन के साथ दबोचा। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी पहले भी कई चोरियों के मामले में हवालात जा चुका है। पुलिस के मुताबिक 27 अप्रैल की रात को शातिर कसुम्पटी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी को चुरा ले गया था। वाहन मालिक संदीप ने पुलिस में इसकी शिकायत दी थी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने वाहन को बिलासपुर से बरामद किया। इस बीच पुलिस के हत्थे वाहन चोर भी चढ़ा।
विज्ञापन

छोटा शिमला थाना प्रभारी विकास शर्मा की अगुवाई में कांस्टेबल अमित ने टीम के साथ यह कार्रवाई की। शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी कुसम्पटी क्षेत्र में ही रहता है। 27 अप्रैल की रात आरोपी वाहन को चुराकर चंडीगढ़ ले गया था। वहां पर उसने टैक्सी की नंबर प्लेट बदल दी। इसके बाद आरोपी वापस हिमाचल आ गया। शनिवार को इसे अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। शहर में हुई अन्य चोरी मामले की भी तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed