फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One more Suttel Bus service strat in shimla

शिमला-घंडल के बीच निगम की शटल बस सेवा हुई शुरू

Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
One more Suttel Bus service strat in shimla
एनएच धंसने के बाद हजारों लोग झेेल रहे थे परेशानी, अब शिमला पहुंचना हुआ आसान
विज्ञापन

क्रॉसर
आज से एचआरटीसी एक और बस चलाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग-205 के घंडल के पास बंद होने से परेशानी झेल रहे हजारों यात्रियों को एचआरटीसी की ट्रांसशिपमेंट और शटल बस सेवा शुरू होने से बड़ी राहत मिली है।
यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने शुक्रवार से घंडल और शिमला के बीच बतौर शटल तीन बसों के संचालन का फैसला किया है। वीरवार को भारी बारिश के कारण भले ही ग्रामीण क्षेत्रों से शिमला आने वाले छात्रों, कर्मचारियों और किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी लेकिन घंडल से शिमला के लिए शटल बसें चलने से करीब 20 किलोमीटर के अतिरिक्त सफर से छुटकारा मिला है।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने इस सेवा के लिए एचआरटीसी का आभार जताया है। ओल्ड बस स्टैंड के अड्डा इंचार्ज रामानंद ठाकुर ने बताया कि वीरवार सुबह शिमला से घंडल के लिए 7 और 7:20 बजे दो बसें बतौर शटल सर्विस रवाना की गईं। पलोग, दधोगी, घलोत, बझोल और पिपलीधार बसों की ट्रांसशिपमेंट के बाद यह शटल बसें 8:15 बजे शिमला की ओर से रवाना हुईं। शाम के समय यह बसें यात्रियों को लेकर शिमला से 5:30 और 5:45 बजे घंडल की ओर रवाना हुई। घंडल से ट्रांसशिपमेंट के बाद यात्री पलोग, दधोगी, घलोत, बझोल और पिपलीधार बसों के माध्यम से गंतव्यों तक पहुंचे। घंडल में व्यवस्था बनाने के लिए एचआरटीसी की ओर से यहां सब इंस्पेक्टर जगत राम की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंडल के पास पक्की बावड़ी निवासी रवि कंवर ने बताया कि सड़क टूटने के बाद ऐसे लोग जिनके पास अपने वाहन नहीं हैं उन्हें शिमला पहुंचना मुश्किल हो रहा था। शटल बस सेवा शुरू होने से उन्हें राहत मिली है। शिमला आवाजाही करने वाले कॉलेज छात्र, कर्मचारी, दुकानों में काम करने वाले लोगों और किसानों को भी समस्या से छुटकारा मिला है। घंडल निवासी मोहन लाल, कर्मचंद, रविकांत, मुकेश शर्मा, अक्षित शर्मा और अश्वनी शर्मा ने शटल बस सर्विस शुरू करने के लिए एचआरटीसी प्रबंधन का आभार जताया है।

एक और शटल बस चलेगी : जितेंद्र
एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार से घंडल और शिमला के बीच एक और शटल बस चलाने का प्रयास किया जाएगा। 5 बसों की ट्रांसशिपमेंट शुरू कर दी है। जरूरत महसूस हुई तो कुछ अन्य बसों की भी ट्रंासशिपमेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed