फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one more death with jaundice in shimla city.

पीलिया से 21 साल के युवक की मौत

Wed, 02 Mar 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 02 Mar 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
one more death with jaundice in shimla city.

राजधानी में पीलिया से एक और मौत हो गई है। झारखंड के 21 साल के युवक की हेपेटाइटस ई से मौत हई है। सोमवार सुबह खलीणी स्थित क्वार्टर में इसने दम तोड़ा। भीम कुमार नाम का यह युवक इससे पहले आईजीएमसी में पीलिया की चपेट में आने के बाद दाखिल था।

विज्ञापन


30 दिसंबर को भीम कुमार अस्पताल आया था। यहां टेस्ट के बाद भीम कुमार का टेस्ट पॉजिटिव आया था। चार दिन तक यह अस्पताल में भर्ती रहा। सेहत में सुधार के बाद इसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 29 फरवरी को भीम कुमार की तबीयत फिर से खराब हुई।
विज्ञापन


परिजन उसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने भीम कुमार को टेस्ट करवाने की सलाह दी थी। मंगलवार को भीम के सारे टेस्ट होने थे, सोमवार को इसकी तबीयत बिगड़ गई। सुबह करीब छह बजे इसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि उक्त शख्स पहले अस्पताल में भर्ती था। इसे चार दिन बाद छुट्टी दे दी गई थी। इसकी मेडिकल हिस्ट्री को खंगाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed