फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one more death due to swine flu in himachal.

हिमाचल में स्वाइन फ्लू से एक और मौत

Tue, 17 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
one more death due to swine flu in himachal.

शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में सोमवार रात को सिरमौर की रहने वाली एक 25 साल की महिला ने दम तोड़ दिया। महिला स्वाइन फ्लू से पीड़ित थी। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन


रविवार को किए गए टेस्ट में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद इन्हें उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया, जहां सोमवार देर रात इनकी मौत हो गई। आईजीएमसी में स्वाइन फ्लू से अब तक यह तेरहवीं मौत हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को मंडी की रहने वाली एक महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में अब तक 19 पीड़ितों की मौत 80 मामले पॉजिटिव और 296 संदिग्ध केस सामने आ चुके हैं। इस बात की पुष्टि अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू को लेकर सदन में बहस
वहीं, प्रदेश में स्वाइन फ्लू को लेकर सदन में जमकर बहस हुई। नेता विपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते लोग हिमाचल के अस्पतालों के बजाय बाहरी राज्यों में उपचार के लिए जा रहे हैं।


धूमल ने कहा कि प्रदेश में अब तक 18 लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। सोमवार को भी हिमाचल में 3 लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। यह गंभीर विषय है। सरकार इसे हल्के में न ले। धूमल की ओर से लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वाइन फ्लू के इंतजामों को लेकर गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed