{"_id":"9e7e9b72a19fcf8e11238b4667dd4492","slug":"one-lakh-candidate-applied-for-154-post-of-kcc-bank-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"154 पदों के लिए एक लाख ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
154 पदों के लिए एक लाख ने किया आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 20 Nov 2015 02:38 PM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी इस हद तक है कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में 154 पदों के लिए करीब एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बैंक की परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
इसी दौरान पंचायत चुनाव न हों और अधिकतर कर्मचारी मतदान प्रक्रिया में न उलझे हों, इस असमंजस को लेकर शिक्षा बोर्ड अभी परीक्षा करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि बोर्ड ने अभ्यर्थियों को परीक्षा की तिथि 6 दिसंबर तय कर तैयारी करने को समय दे दिया है।
स्कूल शिक्षा बोर्ड में अब तक 91800 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि हिमाचल स्टेट को-आपरेटिव बैंक के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन