{"_id":"58ea5ba64f1c1bfc5c5b4264","slug":"one-labourer-killed-as-retaining-wall-collapse-at-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में हादसा, काम कर रहे मजदूर पर गिरा मलबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में हादसा, काम कर रहे मजदूर पर गिरा मलबा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 10 Apr 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में एक मजदूर की मलबे के नीचे दब जाने से मौत हो गई। मजदूर पर घर के साथ लगते डंगे का पूरा मलबा आ गिरा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक की पहचान खंजती (42) पुत्र पृथ्वी निवासी लासड़ा खुर्द देवापुर तहसील फूलपुर आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनाली के रांगड़ी में मजदूर एक व्यक्ति के घर का काम कर रहा था।
विज्ञापन
काम कर रहे मजदूर पर दोपहर को डंगे का मलबा आया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हुई। घटना की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम रांगड़ी के लिए रवाना हुई। मलबा हटाने के बाद मजदूर को निकाला गया
विज्ञापन
लेकिन तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी। मामले की पुष्टि एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने की है। उन्होंने कहा कि मलबे के नीचे मजदूर की दबकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।