{"_id":"58942d6a4f1c1b2f3de84401","slug":"one-killed-in-road-accident-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिमाचल के चंबा में सड़क हादसा, चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिमाचल के चंबा में सड़क हादसा, चालक की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 04 Feb 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा में द्रम्मण-सिहुंता मार्ग पर वीरवार रात एक टैंपो मलाड़ा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़़क गया। जिससे टैंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टैंपो में सवार दुसरे व्यक्ति की दोनों टांगो में गंभीर चोटें आई हैं। इसे ईलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को रात समय करीब दस बजे द्रम्मनाला निवासी विशाल कुमार अपना टैंपो नंबर एचपी-57- 3698 लेकर सिहुन्ता से खोला की तरफ जा रहा था। जिसमें उसका दोस्त मोहित महाजन भी सवार था।
विज्ञापन
मलाड़ा के पास पहुंचने पर विशाल कुमार जब टैंपो को पीछे कर रहा था तो टैंपो लुढ़ककर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद वहां पर काफी संख्या में लोग ईकठ्ठा हो गए जिन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से टैंपो दुर्घटना में मारे गए चालक व घायल को सिहुंता स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे टांडा रेफर कर दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।
उधर, डीएसपी डलहौजी सागर चंद शर्मा ने बताया कि मलाड़ा के पास टैंपो दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि एक घायल हुआ है। यह हादसा चालक की लापवाही से हुआ है। चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337,304 ऐ के तहत मामला दर्ज किया गया है।