{"_id":"58872a684f1c1bbd7ecf4d4b","slug":"one-killed-in-car-accident-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के चंबा में हादसा, कार खाई में गिरने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के चंबा में हादसा, कार खाई में गिरने से एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा)
Updated Wed, 25 Jan 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला चंबा के तीसा में भंजराड़ू-बैरागढ़ मार्ग पर मंगलवार सुबह हुए कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह व्यक्ति अपने घर से अपनी कार में पेट्रोल डालने के लिए खुशनगरी गया था। लौटते हुए तरवाई में कार नंबर एचपी-39ए-1061 अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।
विज्ञापन
मृतक की पहचान रियाजदीप उम्र 32 पुत्र कासम दीन निवासी गांव टटरोग पंचायत खुशनगरी के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचित करके क्षतिग्रस्त कार में बेसुध पड़े रियाज को बाहर निकाल तीसा अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की।
विज्ञापन
लेकिन अस्पताल से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर रियाज ने जख्मों के ताव न सहते हुए दम त़ोड़ दिया। पुलिस के अनुसार रियाज पेशे से शक्तिनाला में दवाई की दुकान चलाता था। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों व घटना स्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज करवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर चुराह विधायक हंस राज ने भी मौके पर पहुंच कर हादसे के प्रति संवेदना प्रकट की है।
एडिशनल एसएचओ पुलिस थाना तीसा हरनाम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। एसडीएम तीसा हितेश आजाद ने बताया कि प्रभावित के परिवार को राहत राशि देने की पेशकश की गई थी। लेकिन प्रभावित परिवार से इंकार कर दिया है।