फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   one killed five injured in car accident in jaisinghpur kangra

कांगड़ा: जयसिंहपुर में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, पांच लोग घायल

Wed, 24 Nov 2021 03:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 Nov 2021 03:21 PM IST
सार

जयसिंहपुर के जानकीनाथ मंदिर के पास कार अनियंत्रित होकर पहले आम के पेड़ से टकरा गई, फिर पलटती हुई बांसों से जा टकराई। हादसे के समय कार में छह युवक सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
one killed  five injured in car accident in jaisinghpur kangra
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

जयसिंहपुर के जानकीनाथ मंदिर के पास मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में छह युवक सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि पांच युवक घायल हुए हैं। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार (19) पुत्र गुरुचंद सिंह गांव दसोली तहसील ज्वाली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घायलों की पहचान राहुल (21) पुत्र तिलक राज गांव मनियाणा तहसील नूरपुर, विनोद कुमार (17) पुत्र अमर सिंह गांव खड़ा सनियाल तहसील इंदौरा, वैभव सूद (25) पुत्र वीरेंद्र सूद गांव और डाकघर लंबागांव, राहुल कुमार (21) पुत्र बलदेव सिंह गांव सनियाल तहसील इंदौरा और अक्षय कुमार (21) पुत्र शेषपाल गांव बंदूही तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक लंबागांव में टी मेट की नौकरी कर रहे नूरपुर निवासी अक्षय कुमार से मिलने मंगलवार शाम लंबागांव आए थे। जहां से यह रात को साढ़े दस बजे के करीब वैभव सूद, जो कि अक्षय के साथ काम करता है उसकी कार में अपने दोस्तों को जयसिंहपुर घुमाने ले गए। इस दौरान रास्ते में जयसिंहपुर के जानकीनाथ मंदिर के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर पहले आम के पेड़ से टकरा गई, फिर पलटती हुई बांसों से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद युवक नरेंद्र उर्फ निटलू ने घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर जयसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पर अभिषेक (19) ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य पांचों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। लंबागांव पुलिस ने अभिषेक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेज दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed