फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One killed as Hotel wall falls on employees at kumarhatti, solan.

आंधी ने बरपाया कहर, होटल की दीवार ढहने से एक की मौत, दो घायल

Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर(सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर(सोलन) Updated Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
One killed as Hotel wall falls on employees at kumarhatti, solan.
दीवार ढहने से घायल कर्मचारियों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कालका- शिमला हाईवे पर कुमारहट्टी के पास स्थित होटल मिलेनियम की सबसे ऊपरी मंजिल की सिंगल ईंट की दीवार ढहने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है जबकि दो घायल हुए हैं। हादसा बुधवार सुबह पौने तीन बजे का है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तेज आंधी और तूफान के चलते ईंट की दीवार ढही। हादसे के वक्त होटल की छत पर पांच कर्मी सो रहे थे। उधर, पुलिस ने होटल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पहचान पिंकू उम्र 21 वर्ष गांव बरौर सिरमौर के रूप में की है। जबकि होटल के एक अन्य कर्मचारी पंकज उम्र 22 वर्ष निवासी बड़सर हमीरपुर व एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक ने रास्ते में तोड़ा दम

One killed as Hotel wall falls on employees at kumarhatti, solan.
होटल में ढही दीवार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होटल में रात को काम करने के बाद छत पर बने हाल में सोने चले गए। सभी कर्मचारी रोज इसी हाल में सोते थे। देर रात मौसम खराब काफी खराब हुआ।

तेज आंधी तूफान के कारण होटल की ऊपरी मंजिल में लगी सिंगल ईंट की दीवार कर्मियों पर गिर गई। 108 एंबुलेस को सूचना दी गई। लेकिन युवक पिंकू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बल्कि दूसरे को गंभीर अवस्था में सोलन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं होटल मालिक अवतार सिह ने कहा कि सूचना मिलते ही वह होटल पहुंच गए थे। होटल के दोनो कर्मी ट्रेनिंग पर थे। उधर पुलिस थाना धर्मपुर प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया की होटल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Published By Ashok Chauhan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed