{"_id":"58f5a3144f1c1bb446471265","slug":"one-killed-as-car-colide-with-tree-at-dholakuan-sirmaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दो पीजीआई रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दो पीजीआई रैफर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सिरमौर के धौलाकुआं में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इन्हें पांवटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया मगर बाद में पीजीआई रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा सोमवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। यह कार नाहन से पांवटा की ओर जा रही थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। धौलाकुआं के पास अचानक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में बाकी तीन घायलों को पांवटा अस्पताल लाया गया। फिलहाल इनकी नाजुक हालत को देखते हुए दो को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन