{"_id":"00fc6cdb80f1d48ea5e0848351badb80","slug":"one-employee-suspend-in-una-expirey-medicine-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपायरी दवा मामले में सख्ती, फार्मासिस्ट सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपायरी दवा मामले में सख्ती, फार्मासिस्ट सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिला के चिंतपूर्णी अस्पताल में बरामद हुई एक्सपायर दवाओं के मामले में कई स्वास्थ्य अधिकारी नपेंगे। स्वास्थ्य निदेशालय शिमला हर अस्पताल पर सीधे नजर रखने की तैयारियों में है। इसके तहत सूबे के सभी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर दवाओं की स्थिति को जांचा जाएगा।
विज्ञापन
सरकार के आदेशानुसार चिंतपूर्णी सिविल अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट बीडी सिन्हा को सस्पेंड कर दिया गया है। इस अवधि के दौरान उन्हें बिना बताए शहर को न छोड़ने की हिदायत भी दी गई है। अस्पताल के दवा स्टोर से एक्सपायरी डेट की दवाओं के मिलने से जिला ऊना के कई स्वास्थ्य अधिकारी अब निदेशालय की राडार में आ गए हैं।
विज्ञापन
इस मामले की जांच का शिकंजा अभी कई अन्य अफसरों, कर्मचारियों पर भी कसेगा। निदेशालय के मुताबिक एक अफसर या एक कर्मचारी के स्तर पर यह लापरवाही नहीं हो सकती। ऐसे में विभागीय जांच में कइयों से पूछताछ की जाएगी। स्वास्थ्य निदेशक डा. डीएस गुरुंग का कहना है कि एक्सपायर दवाओं के मामले को लेकर निदेशालय पूरी तरह से सतर्क है।
विज्ञापन
लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे प्र्रदेश के अस्पतालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। डा. गुरुंग ने बताया कि चिंतपूर्णी अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट को सस्पेंड कर दिया गया है। सीएमओ ऊना से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।