फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one died in road accident

Shimla News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन घायल

Fri, 27 Dec 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
कार अनियंत्रित होकर 150 फुट नीचे दूसरी सड़क पर गिरी
विज्ञापन

लोअर सांगटी की घटना, पुलिस कर रही छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। राजधानी में वीरवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। मृतक की पहचान राजेश कुमार (27) पुत्र बाबू राम निवासी, बल्देयां, शिमला ग्रामीण के तौर पर हुई है। हादसे में कुलदीप (26) पुत्र बाबू राम गांव बल्देयां, राजेश (27) पुत्र जीतराम गांव चमियाणा और विजय (32) पुत्र पूरन गांव घाटनु शिमला निवासी घायल हुए हैं। इनमें से दो लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। राजेश का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। मृतक शहर में दिहाड़ी मजदूरी करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ढली थाना क्षेत्र के तहत भट्ठाकुफर-सांगटी लिंक रोड पर कार अनियंत्रित होने के बाद करीब 150 फीट नीचे दूसरी सड़क पर गिरकर एक खड़ी कार पर पलट गई। पुलिस को दी शिकायत में गौरव ने बताया कि रात करीब 11 बजे किसी भारी चीज के गिरने की आवाज सुनी। अपने किरायेदार के साथ बाहर निकला तो देखा कि नाले में दो व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हैं। एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वह और कामेश किसी तरह एक व्यक्ति को वाहन से बाहर निकालने में कामयाब रहे। एक और व्यक्ति वाहन के नीचे फंसा हुआ था, जो बेहोश था। इसके बाद हादसे की सूचना 100 नंबर पर दी गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस, होमगार्ड और अग्निशमन जवानों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने चालक की लापरवाही पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed