फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One Died due to Jaundice at IGMC.

फिर जानलेवा हुआ पीलिया, आईजीएमसी में एक और शख्स की मौत

Mon, 25 Jul 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 25 Jul 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
One Died due to Jaundice at IGMC.

आईजीएमसी शिमला में पीलिया से एक और मौत हो गई है। सोलन के व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा है। व्यक्ति को सीसीयू में भी दाखिल किया गया था। जहां पर उपचार देने के बाद व्यक्ति को मेल मेडिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन कुछ समय बाद व्यक्ति की यहां पर मौत हो गई।

विज्ञापन


व्यक्ति की उम्र 55 के करीब है। व्यक्ति को हेपेटाइटस- ए पॉजिटिव पाया गया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल में पीलिया से पीड़ित कई मरीज दाखिल हैं। इनका उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन इसका खुलासा नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


व्यक्ति की मौत कुछ दिन पहले ही हुई है। हैरानी इस बात की है कि स्वास्थ्य विभाग ने 20 अप्रैल के बाद वेबसाइट अपडेट नहीं की है। इसके बाद कितने मरीज अस्पताल आए, इसका आंकड़ा साइट पर नहीं है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसका आंकड़ा भी अब तक अपडेट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, अस्पताल के उच्च अधिकारियों के पास पीलिया से व्यक्ति की मौत की कोई जानकारी नहीं है। अफसर कह रहे हैं कि पीलिया से किसी व्यक्ति की मौत हुई है, इसकी जानकारी नहीं है।

पीलिया से पीड़ित ये मरीज हैं अस्पताल में

One Died due to Jaundice at IGMC.
आईजीएमसी - फोटो : फाइल फोटो

आईजीएमसी में कुल्लू के सतपाल को टेस्ट के दौरान हेपेटाइटिस ई पॉजिटिव पाया गया है।
भट्ठाकुफर  के कुलप्रसाद को हेपेटाइटिस ए, ई पॉजिटिव है। 21 जुलाई से यहां भर्ती हैं।
रामपुर के जोंगिंद्र को हेपेटाइटस ई है। यह भी अस्पताल में 20 जुलाई को दाखिल हुआ।
रमेश (जुन्गा) हेपेटाइटिस ए और ई पॉजिटिव है, 19 जुलाई से अस्पताल में भर्ती है।
शिमला के मोहम्मद यूसुफ को हेपेटाइटिस ई है। अस्पताल में 14 जुलाई से दाखिल है।

हेपेटाइटस ‘ए’ एक वायरल संक्रमण है। व्यक्ति के लीवर को प्रभावित करता है। हेपेटाइटस ए बीमारी दूषित भोजन तथा पानी के सेवन से होता है। व्यक्ति को थकान, बुखार और आंखें पीली हो जाती हैं। व्यक्ति के लीवर को नुकसान होता है।

दिसंबर 2015 से लेकर अप्रैल 2016 तक 24 लोगों की पीलिया से मौत हो चुकी है। अस्पताल में फिर से हेपेटाइटस ए और ई के रोगियों के आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

ये हैं हेपेटाइटस ए के लक्षण

One Died due to Jaundice at IGMC.
डॅा. रमेश चंद, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी - फोटो : अमर उजाला

भूख न लगना, पेट में दर्द रहना, मल का रंग बदलना, आंखों तथा त्वचा का पीला पड़ जाना, जोड़ों में दर्द रहना, बुखार आना और उल्टियां होना।

स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर 24 लोगों की मौत का आंकड़ा
स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट में हेपेटाइटस ई से मरने वाले लोगों की संख्या 24 के करीब है। विभाग का यह आंकड़ा 11 दिसंबर से लेकर 20 अप्रैल 2016 तक के है। 1681 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पहली जनवरी से लेकर 20 अप्रैल 2016 तक एक भी पीलिया से मौत नही, लेकिन 778 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

व्यक्ति की मौत का मामला नही ध्यान में
अस्पताल में व्यक्ति की मौत का मामला ध्यान में नही है। अस्पताल में पीलिया के कुछ रोगी उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। कुछ उपचाराधीन भी हैं। - डॉ. रमेश चंद, - वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed