फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one died and two injured in a car accident in nahan himachal

गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत, दो घायल

Tue, 05 Feb 2019 11:44 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन Published by: ashok chauhan Updated Tue, 05 Feb 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
one died and two injured in a car accident in nahan himachal

हिमाचल के उपमंडल शिलाई में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार देर रात हुआ।

विज्ञापन


नेशनल हाई-वे 707 पर पांवटा की ओर आ रही एक कार टिंबी से करीब एक किलोमीटर आगे जाकर सियारी के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 22 वर्षीय प्रदीप पुत्र अतर सिंह निवासी भटनोल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 

हादसे में ये युवक हुए घायल

जबकि, कार में सवार 22 वर्षीय मीनाराम पुत्र नारायण सिंह निवासी भटनोल व नरेश कुमार निवासी शिल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुई कार वीरेंद्र के नाम पर पंजीकृत है। हादसे के वक्त गाड़ी का मालिक कार में सवार नहीं था। उधर, शिलाई पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed