{"_id":"5a2b931c4f1c1b6a678c0bfd","slug":"one-died-and-four-injured-in-jeep-accident-at-nerwa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेरवा के मशरांह में जीप गिरी, एक की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरवा के मशरांह में जीप गिरी, एक की मौत, चार लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरवा
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील नेरवा के तहत मथरालडा के पास जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर मशरांह से मधाणा की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
मथरालडा के पास जीप सड़क से नीचे करीब 100 मीटर गिर गई। सूचना के बाद लोग राहत व बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। हादसे में रीतिक पुत्र राम लाल गांव कुटाह की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
संदीप सिसोदिया निवासी गांव कुटागण तहसील नेरवा, दीक्षित निवासी गांव कुटाह, सुनील निवासी गांव लबरोग, चालक प्रशांक निवासी गांव कुटागण घायल हो गए। घायलों को देर रात पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से नेरवा अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद नेरवा से चारों घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंपा गया।
पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने हादसे की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत व चार घायल हो गए।