{"_id":"5943f3934f1c1be61c8b47d1","slug":"one-dead-in-the-kangra-building-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरभरा कर गिर गया तीन मंजिला भवन, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरभरा कर गिर गया तीन मंजिला भवन, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sat, 17 Jun 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा जिले के जसूर में एक तीन मंजिला भवन भरभरा कर जमींदोज हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार से पांच लोग मलबे में फंस गए जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम, फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पंहुची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जसूर के धमेटा रोड स्थित सूरी बूट हाऊस में एकाएक तीन मंजिला इमारत गिर गई। इसमें काम कर रहे चार लोग फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक व्यक्ति को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन