फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One dead as tipper rolls down gorge in Sangrah Sirmaur Himachal Pradesh

Sirmour Accident: 700 मीटर गहरी खाई में लुढ़का टिप्पर, एक की मौत, चालक फरार

Fri, 07 Apr 2023 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Apr 2023 01:32 PM IST
सार

टिप्पर 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पनोग निवासी वीरेंद्र (29) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
One dead as tipper rolls down gorge in Sangrah Sirmaur Himachal Pradesh
हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ टिप्पर। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरमौर जिले के संगड़ाह में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार रात्रि को संगड़ाह हरिपुरधार मार्ग पर पेश आया, जहां डोम का बाग के समीप एक टिप्पर 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

विज्ञापन


टिप्पर हरिपुरधार की ओर जा रहा था। हादसे में पनोग निवासी वीरेंद्र (29) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने हादसे की पुष्टि करते की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कार्यवाहक तहसीलदार मदन शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed