{"_id":"5bb9f011867a556a37623ef9","slug":"one-dead-as-car-falls-into-gorge-in-karsog-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में लुढ़की कार, चालक की घटनास्थल पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरी खाई में लुढ़की कार, चालक की घटनास्थल पर ही मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
Updated Sun, 07 Oct 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल करसोग के पास एक कार के गहरी खाई में लुढ़कने से कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात कार बरबरोट से बखरास की ओर जा रही थी, तो करथली के पास करीब 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। एएसआई चमन लाल ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल करसोग लाया गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान लेज राम (31) पुत्र राम सिंह निवासी ऊमसाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन