Una News: अदालत के आदेश पर पूर्व एसडीएम सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज, जानें पूरा मामला
प्रदेश के जिला मुख्यालय ऊना के साथ लगते रक्कड़ कॉलोनी के एक व्यक्ति की धोखाधड़ी से बुलेट बाइक की एनओसी ट्रांसफर करवाने की शिकायत पर ऊना सदर के तत्कालीन एसडीएम सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय ऊना के साथ लगते रक्कड़ कॉलोनी के एक व्यक्ति की धोखाधड़ी से बुलेट बाइक की एनओसी ट्रांसफर करवाने की शिकायत पर ऊना सदर के तत्कालीन एसडीएम सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार दलविंद्र सिंह (33) निवासी वार्ड-2 रक्कड़ कालोनी जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ठाकुरद्वारा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा के एक व्यक्ति को अपनी बुलेट बाइक 1.70 लाख रुपये में बेची। बाइक खरीदते समय आरोपी ने पूरी रकम नहीं दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि बाइक का सौदा करते समय उसका आरोपी के साथ मौखिक करार हुआ कि पूरी रकम मिलने तक वह एनओसी जारी नहीं करेगा। जब धनराशि मिल जाएगी तो वह बुलेट उसके नाम हो जाएगी।
दलविंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने किस्तों में उसे एक लाख रुपये की राशि तो दे दी, लेकिन बाकी बचे 70,000 रुपये नहीं दिए। उसने आरोपी को पैसों को लेकर कई बार फोन किए, लेकिन आरोपी लगातार पैसे देने में आनाकानी करता रहा। आशंका होने पर जब उसने बाइक की जानकारी खंगाली तो पता चला कि वाहन मालिक पर आरोपी के नाम आ रहा है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने एनओसी पर हस्ताक्षर नहीं किए। आरोपी ने अपनी जान पहचान का फायदा उठाकर गलत तरीके से वाहन अपने नाम करवा लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी ने इस धोखाधड़ी को अंजाम देने में पठानकोट के नोटरी पब्लिक और ऊना सदर के तत्कालीन एसडीएम की मदद ली। ऐसे में इस मामले की गहराई के साथ जांच होनी चाहिए। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।