फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   On Mahashivratri, 15 year old student hanged himself with his mother's chunari.

Una News: महाशिवरात्रि पर 15 वर्षीय छात्र ने मां की चुनरी से लगाया फंदा

Sat, 09 Mar 2024 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Mar 2024 07:24 PM IST
सार

 ऊना जिले के गांव अमरोह में 15 वर्षीय छात्र ने अपनी मां की चुनरी से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
On Mahashivratri, 15 year old student hanged himself with his mother's chunari.
छात्र ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गांव अमरोह में 15 वर्षीय छात्र ने अपनी मां की चुनरी से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार अपने परिवार के साथ ऊना में रहता है। उसके दोनों बच्चे ऊना में ही पढ़ते हैं। उसका नौवीं कक्षा में 15 वर्षीय बेटे शिवांशु पढ़ता था, उसकी आजकल परीक्षाएं चल रही थी। शुक्रवार को महाशिवरात्रि और शनिवार-रविवार की छुट्टियां होने के चलते परिवार के सदस्य गांव अमरोह आए हुए थे।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम महाशिवरात्रि के दिन अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने अपनी मां की चुनरी के साथ फंदा लगा लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर माता-पिता ने दरवाजा खटखटाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब दरवाजा तोड़कर देखा तो शिवांशु फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। हालांकि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, ऊना हेडक्वार्टर डीएसपी अजय ठाकुर ने कहा मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed