Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   On grandson call from Lucknow, Shimla police provide medicine to grandmother at village

लखनऊ से पोते की कॉल पर शिमला पुलिस ने गांव में पहुंचाई दादी को दवाई

Wed, 08 Apr 2020 09:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
On grandson call from Lucknow, Shimla police provide medicine to grandmother at village
सांकेतिक तस्वीर

लॉकडाउन के दौरान शिमला की मित्र पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। पुलिस ने लखनऊ में काम कर रहे एक शख्स की कॉल पर राजधानी से करीब साठ किलोमीटर दूर बनोट गांव में रह रही उसकी दादी को जरूरी दवाएं महज दो घंटे में पहुंचा दीं। दादी को पुलिस की ओर से दवा पहुंचाने की जानकारी युवक ने सोशल मीडिया पर साझा की। लोग शिमला पुलिस के इस काम की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


बनोट के रहने वाला एक युवक लखनऊ में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। बनोट में माता-पिता के साथ रह रही उसकी 80 वर्षीय दादी की तबीयत कुछ नासाज हुई। दवा की जरूरत पड़ी तो गांव व ठियोग में दवा नहीं मिली। कर्फ्यू व लॉकडाउन के दौरान मिली छूट की अवधि में जब दवा नहीं मिल सकी तो युवक ने एसपी शिमला ओमापति जम्वाल के नंबर पर कॉल कर दिया।
विज्ञापन


युवक ने बताया कि छोटा शिमला में एक दोस्त ने दवा तो ले ली है लेकिन वह कर्फ्यू के चलते घर नहीं पहुंचा पाएगा। जम्वाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक से दवा को छोटा शिमला थाने में पहुंचाने को कह दिया। इसके बाद वहां से पुलिस ने महज दो घंटे में दवा सैंज पुलिस पोस्ट पहुंचा दी। इसके बाद युवक के पिता ने चौकी से दवा हासिल कर ली। सिर्फ एक कॉल की मदद से हजार किलोमीटर दूर होने के बावजूद दवाई पहुंचाने वाले युवक ने पुलिस की इस सोशल पुलिसिंग की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी जिसके बाद लोगों ने उसे हाथोंहाथ लेते हुए शिमला पुलिस की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी जम्वाल ने बताया कि जिले के वरिष्ठ नागरिकों को दवा व अन्य जरूरी सामान मुहैया कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8894728012 स्थापित किया गया है। इस नंबर पर कॉल कर कोई भी वरिष्ठ नागरिक अपनी जरूरत को साझा कर सकता है। इसके बाद पुलिस उस सामान या दवा को घर पहुंचाने का प्रयास कर रही है। कहा कि अभी तक करीब तीन दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को सेवाएं दी जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed