फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   On 4th December, Parakh survey will be conducted in 1215 schools, 27559 children will be included in the sur

Parakh Survey: 4 दिसंबर को 1215 स्कूलों में होगा परख सर्वे, 27559 बच्चे होंगे शामिल

Sat, 30 Nov 2024 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Nov 2024 07:57 PM IST
सार

समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा है कि परख सर्वे के लिए 1215 स्कूलों को रैंडम सैंपलिंग के माध्यम से चुना गया है। सर्वे में पारदर्शिता बनी रहे, समग्र शिक्षा यह सुनिश्चित कर रहा है।

विज्ञापन
On 4th December, Parakh survey will be conducted in 1215 schools, 27559 children will be included in the sur
परख सर्वे की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्कूली बच्चों के सीखने की क्षमता को जांचने के लिए 4 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में परख सर्वे-2024 होगा। समग्र शिक्षा ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा है कि परख सर्वे के लिए 1215 स्कूलों को रैंडम सैंपलिंग के माध्यम से चुना गया है। सर्वे में पारदर्शिता बनी रहे, समग्र शिक्षा यह सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह सर्वे स्कूलों के शिक्षकों के सामने नहीं कराया जाएगा। इसके लिए 1367 जेबीटी प्रशिक्षु इनविजिलेटर के तौर पर तैनात किए जाएंगे, जिनकी संबंधित स्कूलों में ड्यूटियां लगा दी गई हैं।

विज्ञापन


इनके अलावा सीबीएसई के 1215 पर्यवेक्षक भी इसके लिए तैनात किए जा रहे हैं। इस तरह हर स्कूल में एक पर्यवेक्षक तैनात रहेगा। राजेश शर्मा ने बताया कि जिन 1215 स्कूलों में यह टेस्ट होगा। इसमें राज्य के 589 सरकारी स्कूल, 505 निजी स्कूल और 113  केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं। सर्वे में तीसरी और 6वीं और 9वीं के कुल 27,559 बच्चे शामिल होंगे। इसमें तीसरी कक्षा के 7,715 बच्चे, छठीं कक्षा के 8,881और नाैवीं कक्षा के 10,963 बच्चे शामिल होंगे। परख सर्वे स्कूलों में सुबह 11:00 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परख सर्वे के लिए बनाए गए सभी 1215 सेंटरों यानी स्कूलों का निरीक्षण कर वहां की सुविधाएं जांची गई हैं और संबंधित शिक्षकों को इसको लेकर पूरे निर्देश दिए गए हैं।  समग्र शिक्षा निदेशक ने कहा कि बच्चों के लिए परख सर्वे के सेंटर उनके स्कूल ही बनाए गए हैं। परख सर्वे में हर कक्षा से अधिकतम 30 बच्चे ही शामिल किए जाएं, हालांकि जहां पांच से कम बच्चे कक्षा में है, उनका सर्वे नहीं होगा। उन्होंने कहा कि परख सर्वे ओएमआर शीट पर होगा। इसमें तीसरी व छठी कक्षा के बच्चों का भाषा, गणित और ईवीएस और नाैवीं कक्षा के बच्चों का भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों का ज्ञान परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिक्षा मंत्री स्वयं तैयारियों की कर रहे निगरानी
समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि परख सर्वे में हिमाचल का प्रदर्शन बेहतर हो, इसको लेकर सरकार बेहद गंभीर है।  शिक्षा मंत्री लगातार परख सर्वे की तैयारियों की निगरानी स्वयं कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने इसकी तैयारियों को लेकर सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों के शिक्षकों के साथ भी विडियो कांफ्रेंसिंग की हैं। उन्होंने कहा कि परख सर्वे के लिए लगातार बच्चों की अभ्यास कराई जा रही है। स्कूलों में इसके लिए जीरो आवर लगाए जा रहे हैं। विद्या समीक्षा केंद्र की ओर से अभ्यास पोर्टल पर परख सर्वे के संबंधित प्रश्नपत्र डाले गए हैं, इस पोर्टल की एक्सेस स्कूलों को दी गई और इस पर डाले प्रश्नपत्रों के अनुसार बच्चों की अभ्यास करवाया जा रहा है।

परख सर्वे से पहले कराए गए हैं तीन मॉक टेस्ट
राजेश शर्मा ने कहा कि स्कूली बच्चों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए तीन मॉक टेस्ट पहले कराए जा चुके हैं। पहले मॉक टेस्ट में करीब 1.60 लाख विद्यार्थी व दूसरे टेस्ट में करीब 1.76 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं तीसरे टेस्ट में सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों के करीब तीन लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ये तीनों टेस्ट ओएमआर शीट पर कराए गए हैं।

दो सालों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर बड़े स्तर पर किया गया कार्य
समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का फोकस शिक्षा की गुणवत्ता पर है। बीते दो सालों से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर बड़े स्तर पर कार्य हुआ है। दो साल से प्रयासों का असर इस बार के परख सर्वे में भी देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि अबकी बार हिमाचल परख सर्वे में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed