{"_id":"61c71357f097bb03fb05165c","slug":"omicron-cm-jairam-said-if-needed-will-impose-night-curfew-in-himachal-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन: सीएम जयराम बोले- जरूरत पड़ी तो हिमाचल में भी लगाएंगे नाइट कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन: सीएम जयराम बोले- जरूरत पड़ी तो हिमाचल में भी लगाएंगे नाइट कर्फ्यू
Sat, 25 Dec 2021 07:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Dec 2021 07:50 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जरूरत पड़ी तो दूसरे राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। शिमला के मालरोड पर भी अटल की प्रतिमा लगाई गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अटल के दूसरे घर प्रीणी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने अटल को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में कहा कि प्रदेश में ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक भी मामला नहीं है। सरकार सतर्क है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो दूसरे राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इससे पहले जयराम ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर मनाली में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा करीब 44 लाख रुपये से तैयार की गई है। शिमला के मालरोड पर भी अटल की प्रतिमा लगाई गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अटल के दूसरे घर प्रीणी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जारी किया नए साल का सरकारी कैलेंडर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नए साल का सरकारी कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर का प्रकाशन हिमाचल प्रदेश मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग ने किया है। मुद्रण और लेखन सामग्री विभाग की नियंत्रक प्रभा राजीव, सहायक नियंत्रक उमा शंकर, ईश्वर दास, कुलदीप चंद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन